पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में 3 महीने बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. मृतक छात्रा के परिवार ने CBI की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले में लीपापोती का आरोप लगाया है. राज्य सरकार ने प्रारंभिक जांच के बाद मामला CBI को सौंपा था, जो पिछले दो महीनों से जांच कर रही है.