प्रियंका गांधी ने बिहार में कहा कि INDIA गठबंधन के सत्ता में आने पर 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए “वोट चोरी” के जरिए सरकार बनाने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि हर गरीब परिवार को सरकारी नौकरी देने और बिहार में लाखों रिक्त पदों को भरने की योजना है.