पटना विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया है. इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की गई है. आचार संहिता का उल्लंघन, अनाधिकृत प्रवेश और नारेबाजी जैसी घटनाओं को चुनाव स्थगित करने का कारण बताया गया है छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद समेत पांच पदों के लिए कुल 51 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था