नीतीश कुमार ने 1997 में लालू के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का उदाहरण दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू ने अपनी पत्नी के बाद अब अपने बेटों-बेटियों को आगे बढ़ाने की नीति अपनाई है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग से बिहार ने विकास के नए आयाम छुए हैं और लोगों का भला किया है.