नेपाली नागरिकों को भारत से सौ रुपए से अधिक कीमत का सामान लाने पर कस्टम शुल्क देना अनिवार्य कर दिया गया है बिहार के सीमावर्ती जिलों के बाजारों में नेपाली ग्राहकों की संख्या घटने से व्यापार प्रभावित हुआ है रक्सौल बाजार में नेपाली ग्राहकों की रोजाना पांच करोड़ की खरीददारी घटकर एक करोड़ रुपए रह गई है