तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा के दौरान जनता से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स पर उत्साह जताया. उन्होंने बीते 20 वर्षों से चली आ रही एनडीए सरकार को खटारा सरकार बताया और बदलाव की जरूरत जताई. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस बार आरजेडी को बिहार में लैंडस्लाइड विक्ट्री मिलने की संभावना है.