विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही है. मुकेश सहनी ने महागठबंधन में डिप्टी सीएम पद पर किसी भी तरह का समझौता न करने का स्पष्ट संकेत दिया है. दशहरा पर्व के दौरान महागठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा करने की योजना है.