नालंदा जिले के किसान कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर एक छात्रा दो मिनट की देरी से परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी छात्रा और उसके अभिभावक प्रशासन से मिन्नतें करने के बावजूद सख्त नियमों के कारण अंदर प्रवेश नहीं कर पाए अभिभावकों का आरोप है कि भीषण जाम की वजह से छात्रा समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकी थी