मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घटना के वीडियो से पता चलता है कि सड़क पर गाड़ियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और झड़प हुई थी डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि घटना पूर्व नियोजित थी या दुर्घटना थी