बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी के नेता दुलार चंद यादव की हत्या के बाद पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज कीं. दुलार चंद की हत्या के मामले में जनता दल (यू) के अनंत सिंह समेत चार अन्य को आरोपी बनाया गया है. पोस्टमार्टम में तीन चिकित्सकों ने कहा कि यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई थी.