बिहार के शेखपुरा के मदारी गांव में दो साल पहले स्थापित बायोगैस प्लांट से 17 घरों में गैस की आपूर्ति हो रही है बायोगैस प्लांट से धुआं मुक्त खाना पकाने की सुविधा मिली है जिससे लकड़ी और उपले के प्रयोग में कमी आई है इस प्लांट के कारण ग्रामीणों का खर्च कम हुआ है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिली है