केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात कर बिहार चुनाव में एनडीए के चुनाव अभियान पर चर्चा की. चिराग ने कहा कि एनडीए गठबंधन में सभी सहयोगी दलों को सम्मान देते हुए सहज नेगोशिएशन हुआ है. महागठबंधन के मुकाबले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद या झगड़ा नहीं है.