पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव बेलसंड गोपालगंज के बरौली में अपनी दिवंगत मां की बरसी पर गए थे मां की बरसी और पूजा-पाठ में शामिल होने के बाद वे गांव की गलियों और खेतों में घूमते नजर आए बसंत ऋतु के मौसम में खेतों में आनंद लेते हुए पंकज त्रिपाठी ग्रामीणों के साथ फगुआ गाते और थिरकते दिखे