बिहार के रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों की मौत हुई. हादसे में बाइक में आग लगने से एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. मृतकों की पहचान उमा शर्मा, अनमोल शर्मा, विशाल तिवारी और आलोक कुमार के रूप में हुई है.