बिहार विधान परिषद की दस सीटों के चुनाव में NDA के पास वर्तमान विधानसभा में मजबूत बहुमत होने की वजह से बढ़त है. विधान परिषद की एक सीट जीतने के लिए लगभग 23 से 25 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है. JDU को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है जबकि BJP दो से तीन सीटों की दावेदार है.