बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम शराब की सूचना पर जांच के लिए गई थी. कद्दुआ तरी गांव में शराब बनाने और बेचने की खबर पर पुलिस ने छापा मारा था. पुलिस जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.