बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने दरभंगा की जाले सीट से मोहम्मद नौशाद को उम्मीदवार बनाया है. मोहम्मद नौशाद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहे जाने वाले विवाद में थे. कांग्रेस और आरजेडी के बीच जाले सीट पर उम्मीदवार चयन को लेकर गत विधानसभा चुनाव के बाद भी विवाद जारी रहा.