कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चौथी उम्मीदवार सूची में छह उम्मीदवारों को टिकट दिया है. अररिया से मौजूदा विधायक आबिदुर रहमान को फिर से कांग्रेस का टिकट मिला है. अमौर सीट से जलील मस्तान और प्राणपुर सीट से तौकीर आलम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.