केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के रोहतास और बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे. अमित शाह बिहार चुनाव के लिए पार्टी के पांच क्षेत्रों में बांटे गए जिलों में से 2 में बैठकें कर फीडबैक लेंगे. बीजेपी ने बिहार में मतदाताओं तक पहुंचने हेतु घर-घर संपर्क अभियान 18 से 25 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया है.