हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड एक जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में लगभग 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी. कच्चे माल और कीमती धातुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण कंपनी ने वाहन मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है. हुंडई मोटर इंडिया के वाहन मॉडल में हैचबैक आई10 निओस से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 5 शामिल हैं.