आज हम आपको स्ट्रीट फूड वालों का वो सीक्रेट बता रहे हैं जिससे आप भी बिल्कुल वैसी ही लाल मोमोस की चटनी बना सकते हैं.
मिर्च और टमाटर को उबालें
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च के डंठल हटा लें. अब एक बर्तन में 1 से 1½ कप पानी गर्म करें. टमाटरों पर हल्का कट लगाकर मिर्चियों के साथ पानी में डालें और 5 से 7 मिनट तक उबालें.
सभी चीजों को पीस लें
ठंडा होने पर टमाटर के छिलके निकाल दें और मिक्सर में उबले टमाटर, उबली लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, नमक और थोड़ी चीनी डालकर पीस लें.
Image: Unsplash
चटनी को पकाएं
एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें, इसमें तैयार पेस्ट डालें और धीमी आंच पर करीब 2 मिनट तक पकाएं.
Image Credit: iStock
परफेक्ट टेक्सचर दें
एक कटोरी में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 2 चम्मच पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें, इसे धीरे-धीरे चटनी में डालें और लगातार चलाते रहें.
Image Credit: AI
नींबू का रस मिलाएं
आखिर में 1 चम्मच सिरका या नींबू का रस डालें, इससे स्वाद बढ़ेगा और चटनी लंबे समय तक फ्रिज में सुरक्षित रहेगी.