घर पर बाजार जैसा पनीर कैसे बनाएं?
By: Diksha Soni
Image Credit: Unsplash
Image Credit: Unsplash
घर का बना पनीर न सिर्फ ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बल्कि पूरी तरह केमिकल फ्री भी होता है. यहां जानें घर पर पनीर बनाने की पूरी विधि क्या है.
दूध को सही तरीके से उबालें
एक बर्तन में दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें. जब दूध ऊपर आने लगे, तो आंच धीमी कर दें.
नींबू का रस डालें
नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर पतला कर लें. अब धीमी आंच पर दूध में थोड़ा-थोड़ा करके डालें और हल्के हाथ से चलाएं.
Image: Unsplash
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
जब दूध पूरी तरह फट जाए और पनीर अलग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें, इसके बाद 1 कटोरी में ठंडा पानी डालें.
Image Credit: iStock
पनीर को अच्छी तरह छानें
मलमल के कपड़े में फटा हुआ दूध डालकर पानी अलग करें. फिर कपड़े को ठंडे पानी से धो लें, ताकि नींबू की खटास पूरी तरह निकल जाए.
Image Credit: AI
हल्के दबाव से जमाएं
कपड़े में पनीर बांधकर सारा पानी निकाल दें. अब इसे 20 से 30 मिनट के लिए किसी भारी चीज के नीचे रखें. पनीर बनकर तैयार हो जाएगा.
Image Credit: AI
सॉफ्ट पनीर कैसे बनेगा?
जितना हल्का दबाव होगा उतना सॉफ्ट पनीर बनेगा.
Image Credit: iStock
और देखें
चेहरे पर मलाई लगाने के फायदे...
एक महीने तक टमाटर का सूप पीने से क्या होगा...
ये सफेद चीजें हैं आपके बढ़ते वजन का कारण
असली आटे की कैसे करें पहचान?
ndtv.in/health