India vs South Africa Test Series: दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद Mohammed Shami और Umesh Yadav का प्रदर्शन भी खास आकर्षण रहा. इन दोनों की कातिलाना गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज सहमे हुए नजर आए.
India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान ने कहा, ‘हम संभवत: दोषी हैं जो हमारे पास डिविलियर्स और अमला खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद की स्थिति के लिये कोई योजना नहीं थी. आप एक खिलाड़ी की जगह भर सकते हो लेकिन चार या पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की नहीं.
India vs South Africa, 3rd Test: कोच रवि शास्त्री ने कहा, ‘हमारी सोच यही है कि भाड़ में जाए पिच...हमें 20 विकेट लेने की जरूरत है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मुंबई, ऑकलैंड, मेलबर्न है या कोई और जगह.
India vs South Africa, 3rd Test: रांची में सीरीज का तीसरा टेस्ट (India vs South Africa, 3rd Test) विराट कोहली ब्रिगेड ने एक पारी और 202 रन के बड़े अंतर से जीता. गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, पूरी सीरीज में भारतीय खिलाड़ी छाए रहे और उनके सामने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मेमने साबित हुए.
IND vs SA, 3rd Test, Day 4: सीरीज के तीनों ही मैचों में भारतीय टीम ने पूरी तरह से दबदबा रखा और दक्षिण अफ्रीका की टीम खेल के तीनों ही क्षेत्रों में उसके आसपास भी नजर नहीं आई. बल्लेबाजी में जहां रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने रनों का अंबार लगाया, वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, उमेश यादव, आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा मेहमान टीम की नाक में दम किए रहे.
IND vs SA 3rd Test: ओपनर के रोल में टेस्ट क्रिकेट में उतरते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा (Rohit Sharma)ने रंग जमा दिया. पांच दिनी क्रिकेट के फॉर्मेट में पहली बार ओपनर के तौर पर उतरे रोहित ने अपनी पहली ही सीरीज में ऐसी बल्लेबाजी की कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज उनके आगे खौफजदा नजर आए.
India vs South Africa, 3rd Test, Day 3: रांची टेस्ट में भारत की जीत की महज औपचारिकता बाकी है. फॉलोआन का सामना करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक दूसरी पारी में आठ विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय गेंदबाज आज पूरे दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर हावी रहे.
India vs South Africa 3rd Test: इस टेस्ट के लिए पहले कुलदीप यादव का खेलना तय माना जा रहा था क्योंकि रांची की पिच तीन स्पिनरों की डिमांड कर रही थी, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर कुलदीप ने कंधे में दर्द की शिकायत की, तो सेलेक्टरों ने शाहबाज नदीम को बुलावा भेज दिया. और आखिरकार साल 2014 में प्रथण श्रेणी करियर के आगाज के 14 साल बाद शाहबाज नदीम को मेहनत का फल मिल ही गया
India vs South Africa, 3rd Test, Day 2: वहीं, पहले दिन की बात करें तो खराब रोशनी और बारिश के कारण समय से काफी पहले ही खत्म हो गया. खेल रोकने के जाने के समय भारत ने 3 विकेट पर 224 रन बना बना लिए थे. उस समय रोहित शर्मा 117 और अजिंक्य रहाणे 83 रन पर जमे हुए थे. खराब मौसम के कारण पहले दिन करीब 32 ओवर मतलब एक या सवा घंटे का खेल नहीं हो सका.
India vs South Africa 3rd Test: रोहित एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाने वाले भारत के दूसरे ओपनर हैं. इससे पहले सुनील गावस्कर यह कारनामा कर चुके हैं. गावस्कर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए
India vs South Africa 3rd Test: दरअसल तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया को रणनीति तब बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब टीम मैनेजमेंट को रांची के इस स्टेडियम में पहुंचने के बाद पिच में बड़ी-बड़ी दरार दिखाई पड़ीं. इसी के बाद से यह साफ होने लगा था कि पिछले कई टेस्टों से बाहर बैठे कुलदीप यादव को यहां जरूर खिलाया जाएगा.
India vs South Africa 3rd Test: सूत्र ने बताया कि धोनी अपने बचपन के दोस्त और झारखंड के पूर्व कप्तान मिहिर दिवाकर के साथ शनिवार सुबह मुंबई से रांची आएंगे और वह मैच के पहले दिन मैच देखने के लिए आ सकते हैं. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है.
India vs South Africa 3rd Test: मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैफ डु प्लेसिस ने इस बाबत साफ भी कर दिया कि तीसरे टेस्ट में वह नहीं, बल्कि कोई और खिलाड़ी टॉस के लिए आएगा. फैफ ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को पहली पारी का लाभ उठाना होगा.
IND vs SA 3RD Test: टीम इंडिया जब शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट (India vs South Africa, 3rd Test) के लिए मैदान में उतरेगी तो उसकी नजर 'क्लीन स्वीप' पर टिकी होगी. विराट कोहली (Virat Kohli)के नेतृत्व वाली टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है, ऐसे में सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट औपचारिक बनकर रह गया है.
India vs South Africa 3rd Test: किसी भी खिलाड़ी को मार्कराम की जगह टीम में शामिल नहीं किया गया है. वैसे मार्कराम की चोट का मामला संदेहास्पद दिख रहा है. कारण यह है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका कह रहा है कि मैच के दौरान चोट लगी, जबकि मार्कराम का बयान कुछ और ही कहानी कहा रहा है.
कुंबले ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 110 रनों की पारी खेली थी. वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं अनिल कुंबले. भगवान आप पर आज और आने वाले समय में हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे"
जोंटी रोड्स ने इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट में लिखा, ' दक्षिण अफ्रीकी हरी और सुनहरी जर्सी में ऐतिहासिक महबूब स्टूडियो में शूटिंग के लिए आने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है.'
Shoaib Akhtar ने कहा,'मैंने पहले भी कहा था कि Virat Kohli वर्ल्डकप के बाद अच्छे कप्तान बन जाएंगे क्योंकि वह अपनी गलतियों से सीख रहे हैं. वह अच्छी तरह सीख रहे हैं. उन्होंने सीखा है कि बैटिंग ऑर्डर और टीम के संतुलन को किस तरह से साधना है. विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं लेकिन उनके आसपास बहुत सारे घटिया कप्तान हैं.'