विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

गर्लफ्रेंड सोनम संग भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने की नई पारी की शुरुआत

नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं.

गर्लफ्रेंड सोनम संग भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने की नई पारी की शुरुआत
सोनम भट्टाचार्य के साथ भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री.
  • बीते 22 नवंबर को सोनम और सुनील छेत्री ने की थी सगाई
  • शादी समारोह में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी पहुंचीं
  • मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं सोनम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य के साथ भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए. भारतीय फुटबॉल का यह स्टार पारंपरिक नेपाली पोशाक पहने हुए था. छेत्री ने टोपी पहन रखी थी. वह घोड़ी पर चढ़कर विवाह स्थल पर पहुंचे. बाद में उन्हें पारंपरिक बंगाली पोशाक में देखा गया. इसके बाद उन्होंने विवाह की रस्में पूरी कीं.

यह भी पढ़ें : भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री इस तारीख को अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे
 
 

Haldi ceremony of our captain. Congratulations, @Chetri_Sunil11

A post shared by Football Xperts (@footballxperts) on


नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं. उनके अलावा राजनीति, सिनेमा, फुटबाॉल और अन्य खेलों की हस्तियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया. सोनम मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी है. इन दोनों  ने बीते 22 नवंबर को सगाई की थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com