आईओए ने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया है (फाइल फोटो)
- खेल मंत्रालय ने एक बयान जारी करके दी यह जानकारी
- IOA ने कलमाड़ी, चौटाला संबंधी निर्णय बदलने का किया है फैसला
- आईओए के अध्यक्ष रामचंद्रन ने फैसले का स्वागत किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
खेल मंत्रालय ने आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पर से तुरंत प्रभाव से निलंबन हटा दिया क्योंकि उसने आलोचनायें झेलने के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त दागी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया है. मंत्रालय ने कहा कि वह आईओए पर 30 दिसंबर को लगा निलंबन हटा रहा है क्योंकि उसने कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने की गलती स्वीकार कर ली है.
गौरतलब है कि आईओए की ओर से कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा था, यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं क्योंकि कलमाड़ी और चौटाला गंभीर भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में आरोपी है. पूर्व खेल मंत्री अजय माकन ने भी इस फैसले को रद्द करने की मांग की थी.
मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा, ‘सरकार ने तुरंत प्रभाव से आईओए की मान्यता पर से निलंबन हटाने का फैसला किया है क्योंकि इसने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए अभय सिंह चौटाला और सुरेश कलमाड़ी को आईओए के आजीवन अध्यक्ष बनाने के अपने पहले के फैसले को पलटने का निर्णय किया है.’ उन्होंने कहा, ‘इस फैसले के बाद देश में खेल और विकास के व्यापक हित को देखते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , खेल मंत्रालय ने आईओए की मान्यता पर 30 दिसंबर 2016 को लंगा निलंबन हटाने का फैसला किया है.’
आईओए के अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘अगर मंत्रालय ने निलंबन हटा दिया है तो यह आईओए के लिये अच्छी खबर है. जहां तक मेरा संबंध है, अगर सरकार निलंबन हटाती है तो मैं मंत्रालय का शुक्रगुजार हूं. ’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं