साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
हैदराबाद:
घुटने की चोट से उबरने के बाद फिर से कोर्ट पर लौटी स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि उन्हें मार्च में होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने के लिए अच्छे मैच अभ्यास की जरूरत है. उन्होंने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) मैच में कारोलिना मारिन से हारने के बाद पत्रकारों से कहा, मैं अपने खेल में सुधार से खुश हूं. मेरे मूवमेंट अब भी धीमे हैं. मुझे अब भी अच्छे मैच अभ्यास की जरूरत है.
साइना को अपने घुटने का ऑपरेशन करवाना पड़ा था और इसके बाद उन्हें रिहैब से गुजरना पड़ा. उन्होंने चाइना ओपन में वापसी की, लेकिन पहले दौर में हार गईं. इसके बाद मकाउ ओपन ग्रां प्री में वह क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं.
साइना ने अवध वारियर्स की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद हंटर्स के खिलाफ मारिन को अच्छी चुनौती दी, लेकिन आखिर में वह 14-15, 5-11 से हार गईं. उन्होंने कहा, मैंने उन्हें कड़ी टक्कर दी. मुझे पहला गेम जीतना चाहिए था. गच्चीवोवली स्टेडियम (मैच स्थल) काफी तेज है. मैं शटल पर नियंत्रण नहीं रख पाई. वह पहले दिन यहां खेल चुकी थीं. वह परिस्थितियों से वाकिफ थीं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं