प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों के लिए सीरीज़ आयोजन को लेकर भले ही अच्छी खबर मिली हो लेकिन फुटबॉल फ़ैन्स के लिए अच्छी खबर नहीं है। पाकिस्तान की फुटबॉल टीम ने सैफ (SAFF) फुटबॉल चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है।
सैफ टूर्नामेंट केरल में 23 दिसंबर से
पाकिस्तान ने ई-मेल के जरिए टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की जानकारी सैफ खेल के उपाध्यक्ष को दी है। हालांकि इसमें नाम वापस लेने की वजह नहीं लिखी है। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में नेपाल और श्रीलंका के साथ थी। सैफ टूर्नामेंट का आयोजन 23 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच केरल में होना है।
पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन में उठापटक
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन में चल रही आंतरिक उठापटक की वजह से टीम भारत में खेलने नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि फुटबॉल संघ के अधिकारियों के बीच वर्चश्व को लेकर उठापटक हो रही है। इस बीच लाहौर हाई कोर्ट ने संघ के सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।
इससे पहले भी कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान की फुटबॉल टीम एफसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सैफ, फुटबॉल चैंपियनशिप, केरल, पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन, टूर्नामेंट से नाम वापस, SAFF, Football Championship, Kerala, Pakistan Football Federation, Withdrawl From Tournament