निशिकोरी ने चोट के कारण सिडनी प्रदर्शन मैच से अपना नाम वापस ले लिया है (फाइल फोटो)
जापान के टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी ने सिडनी में होने वाले एक प्रदर्शनी मैच से अपना नाम वापस ले लिया है. सिडनी में T20 क्रिकेट की तर्ज़ पर खेले जाने वाले प्रदर्शनी मैच से उन्होंने अपना नाम वापस लिया है.
माना जा रहा है निशिकोरी ने 16 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन को नज़र में रखते हुए Fast 4 Exhibition नाम के मैच से अपने को हटा लिया है. इस फ़ॉर्मेट के टेनिस में जो भी खिलाड़ी पहले 4 गेम जीता है वो मैच जीत जाता है, पिछले साल इसमें स्पेन के रफ़ाएल नडाल भी खेल चुके हैं. 27 साल के निशिकोरी की कमर में चोट है और वे रविवार को ग्रिगॉर दिमित्रोव के ख़िलाफ़ ब्रिसबेन इंटरनेशनल में हार गए. 25 साल के दिमित्रोव ने फ़ाइनल में निशिकोरी को 6-2, 2-6, 6-3 से हराया. मैच के दौरान निशिकोरी को लंबा मेडिकल टाइम आउट भी लेना पड़ा.
वर्ल्ड रैंकिंग में 17वें नंबर के खिलाड़ी दिमित्रोव ने 5वीं रैंकिंग वाले निशिकोरी को 1 घंटे 48 मिनट में हराया. छठी बार ब्रिसबेन इंटरनेशनल के फ़ाइनल में पहुंचे निशिकोरी ने कभी भी ये ख़िताब जीत नहीं सके हैं. हार के बाद निशिकोरी ने कहा, 'ब्रिसबेन इंटरनेशनल काफ़ी मुश्किल टूर्नामेंट रहा, यहां टॉप 10 खिलाड़ियों में से 5 खेल रहे थे. फ़ाइनल मैच के दौरान काफ़ी दर्द हुआ, हालांकि चोट ज़्यादा गंभीर नहीं है लेकिन मुझे कुछ आराम की सख़्त ज़रूरत है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
केई निशिकोरी, Kei Nishikori, नाम वापस लिया, Pulls Out, Exhibition Event In Sydney, सिडनी में प्रदर्शनी मैच