एंडी मरे की खिताब जीतने की राह इस बार आसान नहीं है (फाइल फोटो)
मेलबर्न:
वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे को यदि छठी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में जगह बनानी है तो इसके लिये उन्हें केई निशिकोरी और स्टैन वावरिंका जैसे खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती से निबटना होगा. पिछले साल विंबलडन और ओलिंपिक में खिताब जीतने के अलावा साल के आखिर में नंबर एक पर काबिज होने वाले मरे ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पांच बार फाइनल में हारे हैं. इनमें से चार अवसरों पर उन्हें मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविक ने हराया.
मरे को पहले दौर में यूक्रेन के इलिया मार्चेंको से भिड़ना है तथा क्वार्टर फाइनल में उनका सामना पांचवीं वरीयता निशिकोरी या दिग्गज स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर तथा सेमीफाइनल में 2014 के विजेता वावरिंका से हो सकता है. फेडरर को 17वीं वरीयता हासिल है और उन्हें पहले दौर में क्वालीफायर से भिड़ना है.फेडरर को तीसरे दौर में दसवीं वरीयता प्राप्त टॉमस बर्डिच का सामना करना पड़ सकता है. जोकोविक इस साल के पुरुष ड्रॉ में दूसरे हॉफ में हैं और उन्हें दूसरी वरीयता हासिल है. उन्हें पहले दौर में ही स्पेन के अनुभवी फर्नांडो वर्डास्को से भिड़ना होगा. वर्ल्ड में 40वीं रैंकिंग के वर्डास्को 13 मुकाबलों में चार बार जोकोविक को हरा चुके हैं. पिछले साल वर्डास्को ने हमवतन राफेल नडाल को पांच सेट तक चले मैच में हरा दिया था.
राओनिच अपने अभियान की शुरुआत जर्मन डस्टिन ब्राउन से करेंगे और चौथे दौर में उन्हें चेन्नई ओपन के विजेता राबटरे बातिस्ता आगुट से भिड़ना पड़ सकता है. नडाल, जिन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खिताब जीता था, को नौवीं वरीयता हासिल है. उन्हें तीसरे दौर में जर्मनी के उदीयमान स्टार अलेक्सांद्र जेवरेव से भिड़ना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 14वीं वरीयता प्राप्त है और वह पुर्तगाल के गस्ताओ इलियास के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऑस्ट्रेलियन ओपन, ड्रॉ, एंडी मरे, नोवाक जोकोविक