विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

ISL 2017 : अपने घर में केरला ब्लास्टर्स का सामना करेगा गोवा, रोमांचक मैच की उम्मीद

शनिवार को एफसी गोवा और केरला ब्लास्टर्स टीमें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

ISL 2017 : अपने घर में केरला ब्लास्टर्स का सामना करेगा गोवा, रोमांचक मैच की उम्मीद
प्रतीकात्मक फोटो
  • अपने घर में केरला ब्लास्टर्स का सामना करेगा गोवा
  • दोनों के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया मैच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फातोर्दा: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में शनिवार को एफसी गोवा और केरला ब्लास्टर्स टीमें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. ब्लास्टर्स के लिए यह मैच एक कड़ी चुनौती है क्योंकि उसका अभी तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और अब उसका सामना एक ऐसी टीम से होगा, जो आत्मविश्वास से भरी हुई है. दोनों टीमों के बीच फर्क यह है कि गोवा ने जहां तीन में से दो में जीत हासिल की. वहीं, ब्लास्टर्स इस सीजन में अपने घर में अब तक तीन मुकाबले खेलने के बावजूद जीत से महरूम हैं.

यह भी पढ़ें: ISL 2017 : रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरू की जीत, नार्थईस्ट युनाइटेड को 1-0 से दी मात

इतिहास की बात की जाए तो दोनों के बीच अब तक कुल छह मुकाबले हुए हैं और दोनों ने तीन-तीन में जीत हासिल की है. गोवा की टीम ने अपने पिछले मैच में बेंगलुरू एफसी को 4-3 से हराया था, जबकि ब्लास्टर्स को मुम्बई सिटी के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था. जहां तक ब्लास्टर्स की बात है तो उसके कोच रेने मुएलेंस्टीन इस बात को लेकर खुश होंगे कि उनकी टीम ने मुम्बई के खिलाफ अपने गोल का सूखा खत्म किया था लेकिन अब उनकी नजर तीन अंकों पर होगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली डायनामोज के खिलाड़ियों ने मास्क पहनकर ISL मैच के लिए ट्रेनिंग की

आंकड़े कहते हैं कि गोवा ने अधिक पास दिए हैं और काफी सटीकता से दिए हैं. उसने अधिक शॉट्स लगाए हैं और गोल करने के अधिक मौके बनाए हैं. साथ ही इस टीम ने अधिक टैकल किए हैं और अधिक इंटरसैप्शन भी किए हैं. जहां तक ब्लास्टर्स की बात है तो वे काउंटर आक्रमण के दौरान अधिक खतरनाक होते हैं और दबाव मे बिखरते नहीं हैं. साथ ही साथ ब्लास्टर्स एरियल स्टैंथ में आगे हैं. ब्लास्टर्स ने अब तक 31 एरियल डुअल्स जीते हैं जबकि गोवा की टीम सिर्फ नौ में जीत हासिल कर सकी है.

VIDEO: नॉर्थ ईस्‍ट में फ़ुटबॉल की दीवानगी
सीके विनीत, इयान ह्यूम, बेर्बातोव और करेज पेकुसन के रहते ब्लास्टर्स आसानी से हथियार नहीं डालेंगे और गोवा के डिफेंस को हमेशा चौकस रहना होगा. गोवा ने भले ही आठ गोल किए हैं लेकिन उसने सात गोल खाए भी हैं. दूसरी ओर, ब्लास्टर्स ने तीन मैचों में एक गोल किया है और खाया भी एक ही है. ऐसे में दो विभिन्न शैली वाली टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com