विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2017

टेनिस : ग्रैंडस्लैम में ‘बिग फोर’ को चुनौती देने के लिए तैयार हैं वर्ल्‍ड नंबर 6 मारिन सिलिच

टेनिस : ग्रैंडस्लैम में ‘बिग फोर’ को चुनौती देने के लिए तैयार हैं वर्ल्‍ड नंबर 6 मारिन सिलिच
सिलिच को चेन्‍नई ओपन में गुमनाम से खिलाड़ी कोवालिक से हार का सामना करना पड़ा है (फाइल फोटो)
चेन्‍नई: दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी मारिन सिलिच ने कहा है कि वह 2017 सत्र में रैंकिंग में काबिज शीर्ष चार खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिये तैयार हैं क्योंकि उन्होंने नए कोच जोनास ब्योर्कमैन के साथ एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है.

सिलिच सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट चेन्‍नई ओपन में क्वालीफायर से प्रवेश करने वाले स्लोवाकिया के जोजेफ कोवालिक (रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर) से हारकर उलटफेर का शिकार बने, लेकिन उन्होंने इसे एक ‘छोटी सी ठोकर’ करार दिया. क्रोएशिया के 28 वर्षीय सिलिच ने 2016 की सफलता के बारे में जिक्र किया जिसमें उन्होंने पेरिस क्‍वार्टरफाइनल में नोवाक जोकोविच को शिकस्त दी और मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे पर जीत से सिनसिनाटी मास्टर्स भी अपने नाम किया.

सिलिच नेविशेष इंटरव्‍यू में कहा, ‘हमने जब कुछ चीजों के बारे में बात शुरू की तो मेरे खेल में कुछ ऐसी चीजें थीं जो तुरंत ही असर डालने लगीं. मेरे लिये इनका प्रेरणादायी हिस्सा बनना एक बड़ा कदम था क्योंकि मैचों के लिये सकारात्मक ऊर्जा मिल रही थी. मैं लगातार अच्छे स्तर का खेल खेल रहा हूं. इससे मुझे कोर्ट पर और अधिक आक्रामक होने में मदद मिल रही है.’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेन्‍नई ओपन, मारिन सिलिच, जोनास ब्‍योर्कमैन, बिग फोर, Marin Cilic, Big Four, Chennai Open, Jonas Bjorkman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com