विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2017

बालाजी बने कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज़ी कोच

बालाजी बने कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज़ी कोच
नई दिल्ली: आईपीएल-2017 अप्रैल में होना है और टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज़ लक्ष्मपति बालाजी को टीम का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है. बालाजी को पाकिस्तान के वसीम अकरम की जगह टीम का गेंदबाज़ी कोच बनाया जा रहा है. अकरम ने अन्य वजहों से आईपीएल-2017 में कोलकाता के साथ काम नहीं करने का फ़ैसला किया है.

कोलकाता नाइटराइडर्स में गेंदबाज़ी कोच का ज़िम्मा लेने से पहले भी वे कोलकाता के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर 2011 से 2013 तक खेल चुके हैं. फ़िलहाल बालाजी तमिलनाडु टीम के गेंदबाज़ी कोच हैं.

नाइटराइडर्स के जुड़ने पर बालाजी ने कहा, 'एक खिलाड़ी के तौर पर कोलकाता के साथ खेलना मैंने पूरी तरह से एंज़ॉय किया और अब कोच के रूप में काम करने का मौक़ा मिलने से ख़ुश हूं.'

टीम के प्रमुख वेंकी मैसूर ने बालाजी की नियुक्ति पर कहा कि बालाजी हमारी टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उनकी वजह से टीम ने 2012 में ख़िताब हासिल की थी. आईपीएल सीज़न-10 की शुरुआत अप्रैल 5 और फ़ाइनल 21 मई को होने की उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लक्ष्मपति बालाजी, कोलकाता नाइटराइडर्स, आईपीएल-2017, वसीम अकरम, KKR, Bowling Coach, Balaji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com