प्रतीकात्मक फोटो
फ़ीफ़ा ने फ़ुटबॉल वर्ल्डकप में 48 टीमों के खेलने का रास्ता साफ़ कर दिया है. साल 2026 से वर्ल्डकप में 48 टीमें खेलेंगी. फ़ीफ़ा अध्यक्ष गियानि इनफेंटिनो ने वोटिंग से पहले दावा किया था कि सभी मेंबर देश इस के पक्ष में हैं और वोटिंग में उनका दावा सच साबित हुआ. स्विट्ज़रलैंड के ज़्यूरिक़ में सभी सदस्यों ने एकमत से 2026 वर्ल्ड कप से 48 टीमों के खेलने पर सहमत हो गए.
1998 वर्ल्डकप के बाद ये पहला मौक़ा है जब फ़ुटबॉल वर्ल्डकप में बदलाव किया जा रहा है. 2026 से बदलाव के बाद 3 टीमों की 16 ग्रुप बनाए जाएंगे और 32 टीम नॉक आउट में खेलेगी. हालांकि इससे मैच की संख्या 64 से बढ़कर 80 हो जाएगी लेकिन फ़ीफ़ा ने इसे 32 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. फ़ीफ़ा के मुताबिक 48 टीम होने से उसकी आमदनी में कई गुना इजाफ़ा होने की उम्मीद है.
इनफेंटिनो ने वर्ल्डकप में बदवाल के पीछे फ़ुटबॉल को दुनिया के सभी देशों में फ़ैलाने के लिए उठाया गया कदम बताया है. दिसंबर में उन्होंने कहा था 'कोई देश अगर फ़ुटबॉल वर्ल्डकप में खेलती है तो उसके लिए इससे बड़ा प्रोत्साहन नहीं होगा.' फ़ीफ़ा वर्ल्डकप में 1930 में 13 टीम खेलती थी फिर 1934 में इसमें 3 और टीमों को जोड़ दिया गया. 1974 तक वर्ल्डकप में 16 टीमें ही हुआ करती थी लेकिन 1984 में बदलाव के बाद 24 टीमें हो गई जो 1986 तक चला. 1998 में फ़्रांस में हुए वर्ल्डकप में 32 टीमों ने हिस्सा लिया जो अब तक चला आ रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं