विज्ञापन
This Article is From May 14, 2013

देवेंद्रो, मनोज साइप्रस में मुक्केबाजी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार और उदीयमान सितारे एल देवेंद्रो सिंह साइप्रस में 16 से 19 मई तक होने वाले एफएक्सटीएम अंतरराष्ट्रीय लिमास्सोल मुक्केबाजी कप में भाग ले रही 10 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार और उदीयमान सितारे एल देवेंद्रो सिंह साइप्रस में 16 से 19 मई तक होने वाले एफएक्सटीएम अंतरराष्ट्रीय लिमास्सोल मुक्केबाजी कप में भाग ले रही 10 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

इसमें 15 देशों के करीब सौ मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। भारत ने पहली बार इसमें प्रविष्टि भेजी है।

मनोज ने कहा, ‘‘हमने ओलिंपिक के बाद किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया। उम्मीद है कि यह दौरा सफल रहेगा और हम पदक के साथ लौटेंगे।’’ टीम में एल देवेंद्रो सिंह (49 किलो), मदन लाल (52 किलो), दुर्गा राव (56 किलो), अनिल कुमार (60 किलो), मनोज कुमार (64 किलो), मनदीप जांगड़ा (69 किलो), सुखदीप (75 किलो), जगरूप (81 किलो), दिनेश कुमार (91 किलो) और प्रवीण कुमार (प्लस 91 किलो) शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिमास्सोल मुक्केबाजी कप, भारतीय मुक्केबाजी टीम, Limassol Boxing, Indian Boxing Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com