अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स (एएफपी)
ऑकलैंड:
महिलाओं की वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर दो खिलाड़ी सेरेना विलियम्स न्यूज़ीलैंड में चल रहे ऑकलैंड क्लासिक ओपन के दूसरे दौर में हार गई हैं.
सेरेना विलियम्स को अमेरिका की ही मेडिसन ब्रेंगल ने 4-6 7-6 (7-3) 4-6 से हराया. वर्ल्ड रैंकिंग में 72वें नंबर की ब्रेंगल के लिए भी मुकाबला आसान नहीं रहा. पहले सेट में 1-4 से पिछड़ने के बाद 26 साल की ब्रेंगल ने वापसी करते हुए अंत में मैच भी जीता.
पिछले सितंबर में यूएस ओपन में हार के बाद 35 साल की सेरेना अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही थीं. ज़ाहिर है, सेरेना को न्यूज़ीलैंड में मिली इस हार से 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों पर झटका लगा है.
हार के बाद सेरेना विलियम्स ने कहा, "आप इतनी गलतियां कर कोई मैच नहीं जीत सकतीं... मैंने कभी ज़िन्दगी में इस तरीके से टेनिस में वापसी नहीं की है..."
लेकिन हार के बावजूद सेरेना को भरोसा है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में वक़्त बदल जाएगा. उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए परेशान करने वाला है, क्योंकि इसके लिए मैंने काफी मेहनत की थी... हालांकि यहां के मुकाबले मेलबर्न में माहौल अलग होगा..."
वैसे, 22 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सेरेना की चोट से चार महीने बाद वापसी फीकी रही है, तो दूसरी ओर उनकी बहन वीनस विलियम्स भी कलाई में चोट की वजह से टूर्नामेंट से हट गई हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सेरेना विलियम्स, ऑकलैंड ओपन, ऑकलैंड क्लासिक, मेडिसन ब्रेंगल, ऑस्ट्रेलियन ओपन, यूएस ओपन, Serena Williams, Auckland Open, Auckland Classic, Madison Brengle, Australian Open, US Open