सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर ह्यूस्टन के डाकघर का नाम रखने क ा प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस में पेश
World
Updated: Dec 6, 2019
अमेरिकी कांग्रेस में एक विधेयक लाया गया है जिसमें ह्यूस्टन के एक डाकघर का नाम दिवंगत भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया गया है. धालीवाल (42) हैरिस काउंटी में शेरिफ के मातहत काम करने वाले पहले सिख अधिकारी थे जिन्हें सिख धर्म की परंपरानुसार दाढ़ी रखने और पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई थी. ह्यूस्टन के उत्तर पश्चिम में 27 सितंबर को धालीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस वक्त वह ड्यूटी पर थे.
Read more