इमरान खान की बहन अलीमा खान पर अंडा फेंकने की घटना के बाद दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस ने पीटीआई समर्थक बताया जबकि पीटीआई ने पुलिस पर उन्हें भागाने का आरोप लगाया है. अलीमा खान अगस्त 2024 से इमरान खान की रिहाई के लिए अभियान चला रही हैं. इमरान भ्रष्टाचार मामले में जेल में हैं.