प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदनाएं प्रकट कीं. बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत किया. खालिदा जिया पिछले एक महीने से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में गंभीर बीमारी के कारण भर्ती थीं.