न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर 4 लोगों की जान ली जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था. गोलीबारी में घायल पुलिस अधिकारी दीदारुल इस्लाम, जो बांग्लादेश से आए थे, को 27 वर्षीय हमलावर ने गोली मारी थी. दीदारुल इस्लाम न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में साढ़े तीन साल से थे और वो अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए हैं.