समुद्र के नीचे पनडुब्बी आपके बिल्कुल पास हो सकती है, आपके पास से गुजर रही होगी पर आपको पता भी नहीं चलेगा. आधुनिक परमाणु पनडुब्बियां महीनों तक सतह पर आए बिना रह सकती हैं. वे परमाणु ऊर्जा से चलती हैं. पनडुब्बियां दुश्मन को दिखे बिना तबाह कर सकती हैं और सबसे बड़ी बात, वे परमाणु हमले के बदले की आखिरी गारंटी हैं.