रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी नौसेना के टोही जहाज सिम्फरोपोल को समुद्री ड्रोन हमले में डूबा दिया है. सिम्फरोपोल जहाज रेडियो, रडार और ऑप्टिकल टोही के लिए डिजाइन किया गया एक मध्यम आकार का लगुना श्रेणी का जहाज था. सिम्फरोपोल को 2019 में लॉन्च किया गया था और यह यूक्रेन का 2014 के बाद सबसे बड़ा नौसेना जहाज था.