पाकिस्तान में अफगानिस्तान के साथ तनाव के कारण बॉर्डर बंद होने से सब्जियों की सप्लाई में भारी कमी आई है. टमाटर की कीमतें 600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जिससे आम जनता को गंभीर आर्थिक परेशानी हो रही है. प्याज की कीमतें कराची में 220 रुपये और लाहौर-इस्लामाबाद में 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं.