डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू के कोर्ट केस को पॉलिटिकल विच हंट बताया. नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग भ्रष्टाचार के आरोपों के लिए मुकदमे चल रहे हैं. आरोपों में रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात शामिल हैं. नेतन्याहू ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें फर्जी बताया है.