PM मोदी 28 अगस्त को दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए निकलेंगे. भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा में दोनों देशों के रक्षा, व्यापार, निवेश और अवसंरचना सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. भारत और जापान 2000 से वैश्विक साझेदारी और 2014 से विशेष रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं.