प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को चांदी का शेर उपहार में दिया है, उपराष्ट्रपति को मधुबनी पेंटिंग भेंट की है. फुचसाइट स्टोन बेस पर हाथ से उकेरा गया चांदी का शेर राजस्थान के धातुकर्म और रत्न कला का शानदार उदाहरण है. मधुबनी पेंटिंग बिहार के मिथिला क्षेत्र की भारत की सबसे पुरानी लोक कला परंपराओं में से एक को खूबसूरती से दर्शाती है. पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री को पवित्र जल से भरा कलश और राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की.