महिलाएं अपने जीवन में करीब 450 बार पीरियड्स से गुजरती हैं. इसके लिए औसतन हर महीने 15-25 पैड की जरूरत पड़ती है. लेकिन लंबे समय तक पैड सहित अन्य मासिक धर्म वाली उत्पादों को लग्जरी आइटम माना गया. जिस कारण इस बेसिक जरूरत पर भी टैक्स था. पाकिस्तान में अब इस टैक्स को हटाने का फैसला हुआ है.