हॉर्मुज संकट के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने ऑपरेशन मुहाफिज-उल-बहर शुरू कर जहाजों को सुरक्षा देना शुरू किया है. पाकिस्तानी युद्धपोत हॉर्मुज स्ट्रेट में नहीं जा रहे, बल्कि अपने समुद्री व्यापार मार्गों की रक्षा कर रहे हैं. 20% तेल आपूर्ति वाले इस मार्ग में संकट गहराता जा रहा है और पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है.