पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. नेपाली संसद को औपचारिक रूप से भंग कर 5 मार्च 2026 को आम चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. सुशीला कार्की के प्रधानमंत्री बनने पर भारत ने खुशी जताई और शांति तथा स्थिरता की उम्मीद व्यक्त की.