नेपाल में बढ़ते राजनीतिक तनाव और हिंसक प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा है. संवैधानिक प्रावधानों के तहत राजनीतिक अस्थिरता में नेपाली सेना प्रमुख को देश की अस्थाई कमान मिल सकती है. जनरल अशोक राज सिगडेल की नेतृत्व क्षमता, रणनीति और वैश्विक सैन्य संबंधों के कारण उन्हें अहम माना जा रहा है.