नासा ने 50 वर्षों बाद चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन आर्टेमिस-II के लिए दो दिवसीय प्रैक्टिस काउंटडाउन शुरू किया है. चार अंतरिक्ष यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए क्वारंटीन में रखा गया है और वे केनेडी स्पेस सेंटर जाएंगे. 98 मीटर ऊंचे रॉकेट में ईंधन भरने का परीक्षण सफल होने पर नासा एक सप्ताह के भीतर मिशन लॉन्च कर सकता है.